राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां एयरफोर्स का MiG-21 विमान क्रैश होकर रिहायशी इलाके में गिरा. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. हालांकि, दोनों पायलट खुद को इजेक्ट करने में सफल रहे. हनुमानगढ़ SP सुधीर चौधरी ने बताया कि विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी. यह बहलोलनगर में क्रैश हो गया. विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक घर पर गिरा. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. उधर, घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.
क्रैश होकर घर पर गिरा एयरफोर्स का मिग-21 विमान, चार की मौत, पायलट सुरक्षित
Related Posts
Add A Comment



















