छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षाओ के परिणाम घोषित किया गया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अतरमरा के विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। 12वी में रिजल्ट प्रतिशत 74 रहा, 84 विद्यार्थियों में 62 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वही 10वी का रिजल्ट प्रतिशत 77 रहा, 69 विद्यार्थियों में 53 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कक्षा 12वी में गायत्री कमार पिता घुरउ राम कमार ने 426 अंको के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं 10 वी में मुस्कान कण्डरा पिता कमल राम ने 530 अंको के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समस्त विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर प्राचार्य श्री बी. देवांगन एवं समस्त शाला परिवार द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031