रायपुर। गीता वर्मा अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव बनाई गई है। गीता वर्मा की नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा एवं महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि सिंह की सहमति से की गई है। गीता वर्मा की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि गीता वर्मा सामाजिक क्षेत्रों काफी सक्रिय रही है, वे केन्द्रीय मनवा कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज में संगठन मंत्री एक बार, केन्द्रीय महिला कार्यकारिणी सदस्य पांच बार, मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज कार्यकारिणी सदस्य चार बार, महिला संगठन मंत्री एक बार, राज महिला अध्यक्ष वर्तमान में, छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज अध्यक्ष एक बार, सचिव, कार्यकारिणी सदस्य चार बार, मनवा कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज सचिव एक बार, अध्यक्ष एक बार, सलाहकार चार बार, कार्यकारिणी सदस्य छह बार, मनवा कुर्मी महिला समिति सलाहकार तीन बार, छग महिला कुर्मी क्षत्रिय समाज कार्यकारिणी सदस्य 3 बार रही है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव बनने पर गीता वर्मा को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, उषा वर्मा, एकनाथ वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31