तमाम विवादों से घिरी ‘द केरला स्टोरी’ का पश्चिम बंगाल में रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म पर राज्य सरकार द्वारा लगाए गए बैन को आज हटा दिया. यानी अब ये फिल्म पश्चिम बंगाल में भी रिलीज होगी. सुप्रीम कोर्ट में आज पश्चिम बंगाल में ‘द केरला स्टोरी’पर लगाए गए बैन के खिलाफ दायर मेकर्स की याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान सीजेआई ने कहा, “हम पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से फिल्म पर 8 मई को लगाई गई रोक को हटा रहे हैं. इस रोक का कोई पुख्ता आधार न?र नहीं आ रहा है.” इसके साथ ही कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को फिल्म की स्क्रीनिंग और फिल्म देखने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स सुनिश्चित करने का भी निर्देश भी दिया. वहीं इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म पर बैन लगाने के अपने फैसले को सही ठहराया गया था. . सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा था कि फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ फर्जी फैक्ट्स पर बेस्ड है और इसमें हेट स्पीच है जो सांप्रदायिक भावनाओं को आहत कर सकती है. ये फिल्म समुदायों के बीच नफरत पैदा कर सकती है जिससे राज्य में कानून व्यवस्था खराब हो सकती है. हलफनामे में पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रतिबंध के पीछे खुफिया सूचनाओं को आधार बनाया था. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने आज फिल्म पर से बैन हटा दिया है.
‘द केरला स्टोरी’ साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी
बता दें कि ‘द केरला स्टोरी’ को रिलीज के पहले दिन से ही ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. ‘द केरला स्टोरी’ ने रणबीर कपूर स्टारर तू झूठी मैं मक्कार का लाइफ टाइम कलेक्शन 149.05 करोड़ रुपये को भी पार कर लिया है. रिलीज के 13 दिन बाद फिल्म की कुल कमाई 165.94 करोड़ रुपये हो चुकी है. जल्द ही इसके 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है. ‘द केरला स्टोरी’ का डायरेक्शन सुदीप्तो सेन ने किया है और इसमें अदा शर्मा योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी ने अहम रोल प्ले किया है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031