सप्ताह भर में 609 मरीज हुए कोरोना से स्वस्थ

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर और कोंडागांव में अभी एक भी सक्रिय मरीज नहीं
 
रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने से अब पॉजिटिविटी दर घटकर 1.62 प्रतिशत हो गई है। एक सप्ताह पहले 10 मई को यह दर 2.21 प्रतिशत थी। विगत 17 मई को प्रदेश भर में हुए कुल 2533 सैंपलों की जांच में 41 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। राज्य में पिछले एक सप्ताह में 609 मरीज कोविड-19 से स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अभी इसके सक्रिय मरीजों की संख्या 309 है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर और कोंडागांव जिले में अभी कोरोना संक्रमित एक भी व्यक्ति नहीं है। प्रदेश में सप्ताह भर पहले 10 मई की स्थिति में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 599 थी जो अब घटकर 17 मई की स्थिति में 309 हो गई है। इस दौरान राज्य में 609 मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। इनमें से 592 मरीज होम आइसोलेशन में उपचाररत रहकर स्वस्थ हुए हैं। वहीं 17 मरीज अस्पताल में इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण के लक्षण वाले लोगों को तत्काल कोरोना जांच कराने की अपील की है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031