What's Hot

धर्म अध्यात्म की नगरी काशी में अधर्म का बड़ा मामला सामने आया है। शहर के गंगा किनारे और बाबा विश्वनाथ दरबार से महज कुछ ही दूरी पर सूअर के मांस के व्यंजन खुलेआम मेहमानों को परोसे जा रहे हैं। काशी में अब सूअर के मांस परोसे जाने पर बवाल खड़ा हो गया है। पुलिस से शिकायत के बाद अब इस मामले पर एक्शन भी शुरू हो गया है। शिकायत के बाद दशाश्वमेध थाने की पुलिस सुशी वैâफे नाम के इस रेस्टोरेंट पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में रेस्टोरेंट के मेनू में सुअर के मांस के बने व्यंजन की तस्वीर भी दिखी। दशाश्वमेध एसीपी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मौके से दो लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही वहां मौजूद कच्चे माल और दूसरे सामानों को जब्त किया गया है। खाद्य विभाग की टीम अब इन जब्त सामानों की जांच करेगी उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, शहर के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के हाथी फाटक इलाके में ये रेस्टोरेंट चल रहा था जहां सूअर का मांस लोगों को परोसा जाता था। पुलिस से शिकायत करने वाले श्रीपति मिश्रा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि गंगा किनारे बाबा विश्वनाथ धाम के करीब रेस्टोरेंट में सूअर के मांस का व्यंजन परोसा जा रहा था। स्विगी और जोमैटो के अलावा ऑनलाइन भी इसकी डिलीवरी होती थी। जो पूरी तरह से गलत है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31