छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले में एक बड़ा हादसा होने की खबर मिल रही है। बताया जाता है कि यहां एक अनियंत्रित ऑटो 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 4 की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। यह घटना जशपुर जिले के घाघरा रोड में छतोरी कापू कोना के पास घटित हुई है। जहां करदना जाते वक्त ऑटो अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन मालिक बुधनाथ उसकी पत्नी फूलमती समेत चार लोगों की मौत हो गई है। घटना में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को अंबिकापुर रिफर कर दिया गया है घटना आज दोपहर की है शादी समारोह से वापसी के दौरान यह घटना घटित हुई है। घटना में मौके पर ही 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान घायल एक महिला बृहस्पति बाई की मौत हो गई जबकि दिलेश्वर राम 8 वर्ष और निर्मल तिग्गा 47 की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा व पीएम की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के ग्राम घाघरा और करदना के बीच छतौरी घाट में हुए हादसे में 4 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद और इस घटना में घायलों के बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। ग्राम घाघरा और करदना के बीच छतौरी घाट में शादी समारोह से वापस आ रहे ऑटो रिक्शा के घाट के नीचे गिरने से हुए हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हुई है। दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है।  

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31