लिव इन में रहने के दौरान प्रेगनेंट हुई गर्लफ्रेंड को उसके ब्वॉयफ्रेंड ने अबॉर्शन की दवा खिला दी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह सनसनीखेज मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का है, जहां एक युवती की अबॉर्शन की गोलियां खाने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवती के एक शख्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। इसी दौरान वो प्रेग्नेंट हो गई थी, लेकिन उसका प्रेमी बच्चे को दुनिया में नहीं लाना चाहता था। उसने प्रेमिका को अबॉर्शन की दवा खिला दी, जिसके बाद युवती की हालत बिगडऩे लगी। 8 मार्च को उसे इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मौत के पहले दिए अपने बयान में युवती मारपीट के गंभीर आरोप लगा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31