27 जून को होगा मतदान, 30 जून को परिणाम की घोषणा होगी

रायपुर. रायपुर जिले में तीन ग्राम पंचायतों में खाली सरपंच पदों और 22 ग्राम पंचायतों में खाली पंच पदों के लिए 27 जून को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम के घोषणा के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों के ऐसे क्षेत्रों जहां निर्वाचन होना है, निर्वाचन की घोषणा की तारीख से परिणाम की घोषणा तक आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उप निर्वाचन का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। जारी की गई अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 2 जून को सुबह 10.30 बजे होगा। इसी दिन सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन और मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन भी किया जायेगा। 2 जून सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नाम निर्देंशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देंशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 9 जून समय दोपहर 3 बजे तक होगी। 10 जून को सुबह 10.30 बजे से नाम निर्देंशन पत्रों की जांच की जाएगी। अभ्यर्थी 12 जून को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर प्रकाशित करना और निर्वाचन चिन्हों का आवंटन 12 जून को ही किया जाएगा। आवश्यक हुआ तो त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए 27 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतों की गणना मतदान केन्द्रों पर 27 जून को मतदान समाप्ति के बाद की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो तहसील या विकासखण्ड मुख्यालयों पर मतगणना 28 जून को दोपहर 3 बजे से होगी। निर्वाचन परिणाम की घोषणा एवं सारणी करण विकासखण्ड मुख्यालय में 30 जून को सुबह 9 बजे की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्चाचन के तहत सरपंच का निर्वाचन लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने नाम निर्देंशन पत्र के साथ निर्धारित शपथ प्रपत्र या स्व घोषणा पत्र में आपराधिक पृष्ठ भूमि, संपत्ति एवं दायित्वों तथा शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भी देनी होगी। पंचायत निर्वाचन गैरदलीय आधार पर होंगे। और मतदान मतपेटी के माध्यम से कराया जाएगा। पंचायत निर्वाचन के दौरान मतदान के समय मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग द्वारा 17 प्रकार के पहचान पत्र निर्धारित किए गए है। जिनमें से किसी भी एक पहचान पत्र को मतदान के समय पीठासीन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। रायपुर जिले में यहां होगा पंचायत उप निर्वाचन- रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर में ग्राम पंचायत गिरौला और जौदी में सरपंच पद के लिए उप निर्वाचन होगा। तिल्दा विकासखण्ड में ग्राम पंचायत भूमियां में सरपंच चुने जाने के लिए निर्वाचन होगा। जिले के आरंग विकासखण्ड में ग्राम पंचायत मुनरेठी, खोरसी, मजीठा, गौरभाठ और नारा में पंच पद के लिए निर्वाचन होगा। अभनपुर विकासखण्ड में सोनपैरी, मदलौर, परसदा सोठ, तूता, खट्टी और भटगांव ग्राम पंचायतों में खाली पंच पदों के लिए निर्वाचन होगा। धरसीवां विकासखण्ड में बहेसर, बाना, सकारी, टेमरी, मुर्रा, नगरगांव ग्राम पंचायतों में खाली पंच पदों के लिए निर्वाचन होगा। तिल्दा विकासखण्ड में मोहरेंगा, तिल्दाडीह, अड़सेना, बेलदार सिवनी, गनियारी ग्राम पंचायतों में पंचों के लिए उप चुनाव होगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031