वाइल्डलाइफ से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स को हैरत में डाल देते हैं. कभी उनका शिकार करने का तरीक चौंका देते हैं, तो कभी उनके आने-जाने का तरीका देखकर लोगों का दिमाग चकरा देता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है, जिसमें एक विशाल सांप का कारनामा देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं. आपने अब तक सांपों को रेंगते ही देखा होगा, लेकिन हाल ही में सामने आये इस वीडियो में एक विशालकाय सांप अपने पूरे शरीर को रस्सी की तरह घसीटते बड़े ही गजब तरीके से पेड़ पर चढ़ रहा है. यूं तो यह वीडियो पुराना है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.
यहां देखें वीडियो


इस चौंका देने वाले वायरल वीडियो में सांप के रेंगने की स्टाइल लोगों के होश उड़ा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक बड़ा सा सांप एक पेड़ पर बड़ी फुर्ती में चढ़ता नजर आ रहा है. इस दौरान सांप का पेड़ पर चढ़ने का तरीका देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, कैसे अपनी हर चाल के साथ सांप काफी दूरी पल भर में तय कर रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे देखकर हैरानी होना लाजिमी है. महज 20 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 7.1 मिलियन लोग देख चुके हैं, जबकि 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. इसी साल 6 जून को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 9 हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं, जबकि 9 सौ से ज्यादा लोग इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘अब यहीं देखना था.’ (ndtv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031