ओडिशा में बहनागा उच्च विद्यालय को एक अस्थायी मुर्दाघर में बदल दिया गया था, जहां ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पीडि़तों के शव रखे गए थे, उसे शुक्रवार को ढहा दिया गया है। बालासोर में सरकार द्वारा संचालित बहनागा हाई स्कूल के छात्र इमारत में अपनी कक्षाओं में लौटने के लिए अनिच्छुक थे, जिसे ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के बाद अस्थायी मुर्दाघर के रूप में इस्तेमाल किया गया था, जिसमें 288 लोग मारे गए थे। इस दुर्घटना के तुरंत बाद, 65 साल पुराने इस स्कूल भवन में कफन में लिपटे शवों को रखा गया था। छात्र अब इस स्कूल में आने से कतरा रहे हैं और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने राज्य सरकार से इमारत को गिराने की गुहार लगाई थी, क्योंकि यह बहुत पुरानी है। बहनागा उच्च विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रमिला स्वैन ने यह भी स्वीकार किया कि छात्र डरे हुए हैं । धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने और कुछ अनुष्ठान करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि स्कूल के कुछ वरिष्ठ छात्र और एनसीसी कैडेट भी बचाव कार्य में शामिल हुए थे।

स्कूल और जन शिक्षा विभाग के निर्देश पर गुरुवार को स्कूल का दौरा करने वाले बालासोर के जिलाधिकारी दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने कहा कि मैंने स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों, प्रधानाचार्या, अन्य कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की है। वे पुरानी इमारत को तोडक़र उसका जीर्णोद्धार करना चाहते हैं, ताकि बच्चों को कक्षाओं में जाने में कोई डर या आशंका न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि उन्होंने एसएमसी से इमारत गिराने संबंधी उनकी मांग के बारे में एक प्रस्ताव पारित करने और इसे सरकार को सौंपने को कहा है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031