गुलाब की पंखुड़ियों से बनने वाला गुलकंद तमाम बीमारियों से राहत दिलाता है और गर्मी के मौसम में होने वाली परेशानियों को दूर करता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए गुलकंद का सेवन करना फायदेमंद होता है। गुलकंद खाने के लिए सबसे अच्छा मौसम गर्मी का मौसम माना जाता है क्योंकि यह शरीर को ठंडा तो रखता ही है साथ में इंसान को कई शारीरिक बीमारियों से भी दूर रखता है। इसे गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जाता है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके स्वास्थ्य का ध्यान रखता है। आइए, अब जानते हैं कि गुलकंद को घर में किस तरह से बनाया जा सकता है। गुलकंद बनाने की विधि आप गुलकंद को बड़ी आसानी से घर में बना सकते हैं। इसके लिए नीचे बताई जा रही विधि को ध्यान से पढ़िए। सामग्री : 250 ग्राम गुलाब की पंखुड़ियांपिसी हुई मिश्री लगभग 250 ग्रामएक छोटा चम्मच पीसी हुई इलायचीआधा चम्मच पीसी हुई सौंफ बनाने की विधि : सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को एक कपड़े पर फैला कर अच्छी तरह धो लें।पानी सूख जाने पर पंखुड़ियों को चौडें आकार वाले बर्तन में रखें।अब इस बर्तन में रखी गई गुलाब की पंखुड़ियों पर मिश्री डालकर हाथों से अच्छी तरह स्मैश कर लें।अब इसमें ऊपर से पीसी हुई इलायची और पीसी हुई सौंफ मिलाकर कांच के एक बर्तन में बंद कर दें।इसे आठ से दस दिनों तक धूप में रखें और बीच-बीच में इसे हिलाते रहें।मिश्री से रस निकल जाने के बाद, गुलाब की पंखुड़ियां इसमें पिघल जाएंगी।अब आपका गुलकंद लगभग तैयार हो चुका है। इसे आप खाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।गुलकंद के जितने फायदे हैं, तो वहीं उसके कुछ संभावित नुकसान भी हैं, जिसके बारे में आपको नीचे बता रहे हैं। गुलाब की ताजी पंखुड़ियों और मिश्री से मिलाकर बनाया जाने वाला गुलकंद स्वाद में तो बेहद स्वादिष्ट होता ही है, स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होता है। इन फायदों को जानने के बाद आप आज से ही शुरु कर देंगे गुलकंद का सेवन – 1. गुलकंद शरीर के अंगों को ठंडक प्रदान करता है। शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर गुलकंद का सेवन बेहद लाभदायक होता है और गर्मी से पैदा हुई समस्याओं से निजात दिलाता है। 2. गुलकंद का नियमित सेवन दिमाग के लिए भी बेहद लाभकारी है। बस एक चम्मच गुलकंद सुबह और शाम के वक्त खाने से न केवल आपके दिमाग को तरावट मिलेगी, दिमाग शांत भी रहेगा और गुस्सा भी नहीं आएगा।

3. कब्ज या अपच की समस्या होने पर यह रामबाण उपाय है। रोजाना गुलकंद का सेवन कब्ज से निजात दिलाएगा और भूख बढ़ाने के साथ ही पाचन तंत्र को भी सुचारू करने में सहायक होगा। गर्भावस्था में यह विशेष लाभकारी और सुरक्षित है। 4. आंखों की रोशनी बढ़ाने और ठंडक प्रदान करने के लिए गुलकंद का उपयोग करना बेहतर तरीका है। यह आंखों में जलन एवं कंजक्ट‍िवाइटिस की समस्या से भी आपको निजात दिलाएगा। 5. मुंह के छालों एवं त्वचा समस्याओं के लिए भी गुलकंद का प्रयोग बेहद फायदेमंद है। वहीं थकान और ऊर्जा में कमी होने पर भी गुलकंद लाभदायक साबित होगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031