तीन दर्शन मंदिर के समीप रहने वाले 3 प्रबुद्धजनों द्वारा मानवता की भलाई के लिए देहदान किया गया। देहदान करने वाले साहू दंपति सहित 3 प्रबुद्धजनों की काउंसिलिंग प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी द्वारा की गई। तीनों देहदानियों के घर जाकर प्रनाम द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तीन दर्शन मंदिर के समीप रहने वाले भुवन साहू और उनकी पत्नी गायत्री साहू ने शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर के नाम दान की वसीयत जारी की, जबकि साक्षरता चौक के समीप रहने वाली जसक्रित कौर पति रूपिंदर सिंह ने एम्स रायपुर के नाम मानवता की भलाई के लिए देहदान की वसीयत जारी की है।

चिकित्सा अध्ययन हेतु दुर्ग भिलाई सही छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थलों में प्रनाम की पहल पर लोग देहदान हेतु प्रेरित हो रहे हैं। विगत 15 वर्षों से जारी देहदान की इस अभिनव पहल से जुड़ने के लिए प्रनाम के हेल्पलाइन नंबर 93025 03141 पर कभी भी संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031