दिल्ली मेट्रो से आए दिन कोई न कोई वीडियो सामने आता है और देखते ही देखते वायरल हो जाता है. यूं तो आपने कई बार कपल को आपस में लड़ते देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी मेट्रो में कपल को एक दूसरे पर हाथ उठाते और चिल्चा-चिल्लाकर झगड़ते देखा है? दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें एक कपल ‘ज़ारा’ से खरीदी हुई ड्रेस पर राड़ करता नजर आ रहा है. लड़की और लड़के के बीच हुई नोक-झोंक का यह वीडियो अब हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुका है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शॉपिंग करके लौटी लड़की ज़ारा से खरीदी गई एक ड्रेस का दाम बता रही है. वो कह रही है कि ड्रेस एक हजार रुपये की है. जबकि लड़का उस ड्रेस को 150 रुपये की बताता है. इस बात से लड़की गुस्सा जाती है और झगड़ने लगती है. लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को पहले तो एक मुक्का मारती है. जिसके बाद लड़का कहता है कि “हाथ मत उठाना. ये पब्लिक प्लेस है”. फिर लड़की कहती है कि “मुझसे मत बोल”. इसके बाद लड़का कहता है, ‘मत बोल. चल निकल यहां से’.


लड़की ने मारे थप्पड़ ही थप्पड़
लड़के के इन शब्दों से लड़की को और गुस्सा आ जाता है और वो कहती है कि “तेरे मुंह पर फेंक के मारूंगी. इज्जत कर ले. लोग देख रहे हैं”. इतना कहते ही लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड पर लगातार तीन झापड़ और धर देती है. इसके बाद लड़के को भी गुस्सा आ जाता है और एक थप्पड़ वो भी मार देता है. फिर लड़की कहती है कि “मेरी जिंदगी में फिर मत आइयो”. 49 सेकंड की इस पूरी वीडियो में दोनों अंत तक लड़ते नजर आते हैं.
‘सिंगल रहें, सेफ रहें’
चौंकाने वाली बात यह है कि किसी ने भी बीच में पड़कर इन्हें रोकने की कोशिश नहीं की. हालांकि कपल के इस झगड़े को देखकर आसपास बैठे लोग काफी हैरान नजर आए. कई यूजर्स ने कपल के इस झगड़े को देखने के बाद फनी कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने कहा, ‘सिंगल रहें, सेफ रहें’. जबकि दूसरे यूजर ने कहा, ‘बहुत हिंसक है यह लड़की’. एक अन्य यूजर ने यह भी कहा, ‘ऐसी लड़कियों से 6 गज की दूरी बनाए रखना ही ठीक है’.(abplive.com)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031