व्यक्ति कड़ी मेहनत करके पैसे कमाता है और सूंदर घर बनाता है। ताकि उसका जीवन आराम से बीत सके। व्यक्ति को चैन और सुख अपने घर पर ही मिलता है। वहीं अगर घर में वास्तु संबंधी कमियां आ जातीं है तो घर में सुख और शांति नहीं मिलती। आइए जानते हैं वास्तु से जुड़े कुछ ऐसे जरूरी टिप्स जिससे घर की खोई हुई धन और खुशहाली वापिस आ जाएगी।

1.वास्तु शस्त्र के अनुसार, घर का मुख्य दरवाजा जितना साफ और सुंदर होगा माता लक्ष्मी के आने की संभावना उतनी ज्यादा रहेगी। मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक, ॐ, शुभ-लाभ जैसे मांगलिक चिह्नों को उपयोग जरूर करें साथ ही भगवान गणेश की प्रतिमा लगाएं।

2. घर का मुख्य दरवाजा पूर्व या उत्तर दिशा में होना शुभ माना जाता है। अगर ऐसा संभव ना हो तो मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक की प्राण प्रतिष्ठा करवाकर लगना चाहिए।

3. धन वृद्धि के लिए तिजोरी का मुंह सदैव उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। संभव हो की शाम के वक्त घर के हर हिस्से में रोशनी जरूर होनी चाहिए।

4. वास्तु शस्त्र में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। तुलसी का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए सहायक मन गया है इसलिए घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। तुलसी में औषधिक गुण पाए जातें है जिससे घर के वातावरण में हमेशा ताजगी बनी रहती है।

5. वास्तु शस्त्र के अनुसार,घर के दक्षिण की दीवार पर कभी भी आईना नहीं लगाना चाहिए। आईना सदैव पूर्व या उत्तर की दीवार पर ही लगाना शुभ माना जाता है।

6. घर के कोने में कभी भी मकड़ी के जाले नहीं चाहिए नहीं तो राहु खराब होता है। जिसकी वजह से राहु के बुरे परिणाम भोगने पड़ते हैं।

7. वास्तु शस्त्र में लिखा है कि घर में टुटा हुआ सामान नहीं रखना चाहिए इससे राहु का घर में निवास होता है जिसकी वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

8. हफ्ते में कम से कम एक दिन पानी में नमक मिलाकर पोंछा जरूर लगाना चाहिए इससे घर पर रह रही नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का घर में वास रहता है।

9. वास्तु शस्त्र के अनुसार,घर में सीढ़ियों पूर्व से पश्चिम या उत्तर से दक्षिण की ओर ही होना चाहिए। साथ ही सीढ़ियों के नीचे स्टोर रूम,बाथरूम या रसोई घर नहीं होना चाहिए।

10. अगर घर में पारिवारिक कलेश ख़त्म नहीं हो रहा तो घर में कभी भी महाभारत, युद्ध, उल्लू , बहते हुए झरने की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31