उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की एक खबर ने हर किसी का दिल दहलाकर रख दिया है. जिले के अरसारा गांव में घर के बड़े लड़के ने परिवार और रिश्ते के 5 लोगों को फरसे से काटकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली. यही नहीं, आरोपी ने पत्नी और मामी पर भी जान लेने की नीयत से हमला किया. लेकिन किसी तरह उनकी जान बच गई. फिलहाल गंभीर हालत में दोनों घायल महिलाओं को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जिले के किशनी थाना इलाके में आने वाले अरसारा गोकुलपुर गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात यह जघन्य हत्याकांड हुआ है. बताया गया कि गांव में सुभाष यादव (65) के छोटे बेटे सोनू यादव (23) की बीते गुरुवार को ही शादी हुई थी. बारात लेकर परिवार-रिश्तेदार इटावा जिले के गंगापुरा गए हुए थे और दुल्हन को विदा कराकर घर लाए. घर में हंसी-खुशी का माहौल था. कुछ रिश्तेदार चले गए थे तो कई अभी शादी वाले घर में ठहरे हुए थे. शुक्रवार रात तक खूब नाच-गाना हुआ. खाने-पीने के बाद मेहमान और घर के लोग कमरों और छतों पर सोने चले गए. इसी बीच, आधी रात को सुभाष यादव के शादीशुदा बड़े बेटे सोहवीर यादव को पता नहीं क्या हुआ कि उसने (फरसे)धारदार हथियार से छत पर सो रही नई-नवेली बहू को काटा और फिर उसी चारपाई पर सो रहे अपने नवविवाहित छोटे भाई सोनू को काट दिया. इसके बाद हैवान बन चुका आरोपी उतरकर नीचे आया और फिर उसने कमरों में सो रहे एक और छोटे भाई अभिषेक समेत बहनोई रामकृष्ण यादव पर जानलेवा हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. साथ ही परिवार के दोस्त दीपक की भी फरसे से काटकर बेरहमी से हत्या कर डाली. यही नहीं, बर्बरता पर उतारू आरोपी ने सोती हुई मामी और पत्नी पर भी हमला कर दिया. लेकिन घर में तब तक चीख-पुकार मच चुकी थी. यह देख आरोपी ने भी गोली मारकरसुसाइड कर लिया. चीख पुकार की सुनकर घर और बाहर सो रहे अन्य लोग भी जाग गए. उन्होंने देखा कि घर में कमरों से लेकर छत तक चारों तरफ खून-खून पसरा हुआ था. हमले के बाद नवविवाहित जोड़े समेत 5 लोगों की सांसें थम चुकी थीं. लेकिन हमले में घायल आरोपी की मामी और पत्नी कराह रही थीं. आसपास के लोगों की मदद से दोनो दोनों महिलाओं को मैनपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया. जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए इटावा जिले के सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. पुलिस ने घर के मुखिया सुभाष यादव से भी इस घटना के पीछे के कारणों को जानने की कोशिश की. बुजुर्ग ने बताया कि उनका बड़ा बेटा और हत्यारोगी सोहवीर किशनी कस्बे में सरकारी अस्पताल के बाहर फोटोकॉपी करने का काम करता था. बीते दिनों से वह दुकान में घाटे के चलते कुछ रुपये भी परिजनों से मांग रहा था. इसको लेकर इसको लेकर विवाद भी हुआ. हालांकि, घर में छोटे बेटे की शादी आने पर सब कुछ सही था. हंसी-खुशी का माहौल था. नई बहू को घर में दो दिन नहीं हो पाए थे कि इतनी बड़ी घटना हो गई. पुलिस ने भी जब घटनास्थल का मुआयना किया तो पाया कि नींद में सोते हुए लोगों को बेरहमी से मारा गया था, क्योंकि उनमें से कोई भी हमलावर का विरोध नहीं कर पापाया. पूरा परिवार शादी समारोह की थकावट से चूर था. आरोपी ने 5 लोगों (दो भाई, भाई की नवविवाहित पत्नी, दोस्त, बहनोई) की फरसा से काटकर हत्या कर दी और अपनी मामी व पत्नी को मारने का प्रयास किया. घर में देखा गया कि चारपाई, पलंग और धरती पर मृतकों के शव-क्षत विक्षत पड़े हुए थे. किसी का गला, किसी का सिर तो किसी का पेट कटा हुआ था. चारों तरफ खून ही खून फैला हुआ था.
पुलिस का कहना है कि इस जघन्य हत्याकांड के कारण का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. घायल महिलाओं से जानकारी लेने पर ही कुछ जानकारी हाथ लग सकती है. हालांकि, दोनों महिलाओं की हालत गंभीर है, इसलिए उनके अभी बयान नहीं लिए जा सकते हैं. हालांकि, पुलिस अन्य लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है. इस बर्बर और जघन्य हत्याकांड की सूचना मिलने पर एडीजी, आईजी और एसपी भी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031