तुलसी के पेड़ को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म में घर के आंगन में तुलसी का पेड़ होना काफी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि जिस घर में तुलसी का वास होता है, उस घर में सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है। वहीं हर तरह के पूजा-अर्चना में भी तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। भगवान श्रीहरि विष्णु के पूजन में तुलसी दल का इस्तेमाल अनिवार्य होता है। आमतौर पर लोगों के घरों में रामा और श्यामा तुलसी पाई जाती है। हालांकि तुलसी के कई प्रकार होते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको तुलसी के प्रकार और इसके लाभ व उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
कितने प्रकार की होती है तुलसी
तुलसी 5 प्रकार की होती है।
श्यामा तुलसी
रामा तुलसी
श्वेत तुलसी
वन तुलसी
नींबू तुलसी
श्वेत तुलसी
श्वेत तुलसी को विष्णु तुलसी भी कहा जाता है। इस तुलसी में सफेद रंग के पुष्प आते हैं। जिसके कारण इसे श्वेत तुलसी कहा जाता है। भगवान विष्णु की पूजा में इस तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है।
वन तुलसी और नींबू तुलसी
वन तुलसी को जंगली तुलसी कहते हैं। इसकी पत्तियां बरबरी होती हैं। इसके अलावा नींबू तुलसी में इसकी पत्तियां नींबू के पेड़ की तरह होती है। नींबू तुलसी को प्रहल्दा तुलसी के नाम से भी जाना जाता है।
श्यामा तुलसी
श्यामा तुलसी के पत्ते गहरे बैंगनी रंग के होते हैं। इसलिए इसे श्यामा तुलसी के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि श्याम रंग की तुलसी होने के कारण ही यह भगवान कृष्ण को अति प्रिय है। इसे कृष्ण तुलसी के नाम से भी जाना जाता है।
रामा तुलसी
रामा तुलसी भगवान श्रीराम को अतिप्रिय थी। इसी कारण इसे रामा तुलसी कहा जाता है। इस तुलसी के पत्ते हरे रंग के होते हैं। रामा तुलसी के पत्ते मीठे होते हैं और इस तुलसी को घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि रामा तुलसी को घर में लगाने से घर में तरक्की होती है।
तुलसी के उपाय
तुलसी के पत्तियां जो सूख जाती हैं, उन्हें आप नहाने के पानी में इस्तेमाल कर सकती हैं। नहाने के पानी में तुलसी की पत्तियों को डालने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। वहीं अगर आप भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करते हैं। तो तुलसी के सूखे पत्तों का उपयोग कर सकती हैं।
इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तुलसी की सुखी पत्तियों को लाल रंग के कपड़े में बांधकर उसे तिजोरी के स्थान पर रख दें। यह उपाय करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। वहीं व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
सुबह उठकर तुलसी मां से क्षमा मांगे और फिर 11 तुलसी के पत्ते तोड़कर उस बर्तन में रखें, जहां पर आप अपना आटा रखते हैं। इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं।
अगर आप भी नौकरी या कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं। तो गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे को पीले कपड़े से बांधकर अपने ऑफिस या दुकान में रख दें। इससे कारोबार और नौकरी में तरक्की के योग प्रशस्त होते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031