छत्तीसगढ़ की राजधानी में देर रात हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक में 3 युवक सवार होकर रविवार को घूमने निकले थे। इस बीच अनियंत्रित होकर बाइक खड़े ट्रक में घुस गई। घटना के बाद तीनों युवक ट्रक के नीच फंस गए थे। मठपुरैना निवासी अमित साहू और उसके दोस्त की मौत हुई है। बीच में बैठे युवक को चोट नहीं आई है। हादसा रायपुर के बोरियाखुर्द तालाब के पास पेट्रोल पंप के ठीक सामने रात 10 से 11 बजे के बीच हुआ था। राहगीर भी घटना की जगह पर जमा हो गए थे। इसके बाद ट्रक के नीचे से युवकों को बाहर निकाला गया। हादसे में मारे गए एक युवक अमित साहू के मकान मालिक ने बताया कि ये सभी मठपुरैना इलाके के रहने वाले थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930