मध्य प्रदेश के दतिया में भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक बेकाबू आयशर ट्रक उफनती नदी में जा गिरा, जिससे ट्रक में सवार 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दतिया के दुरसडा थाना के बुहारा गांव की घटना है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग ट्रक में सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद से मौके पर बचाव कार्य चल रहा है और पुलिस व प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीडि़त परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही है।
BREAKING NEWS दर्दनाक हादसा : शादी समारोह में जा रहा ट्रक उफनती नदी में गिरा…12 की मौत
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














