सोशल मीडिया परएक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद रिश्तों से आपका भी भरोसा उठ जाएगा। दरअसल, एक कपल के साथ लूट की घटना हो गई। लूटने आए चोरों को देखकर लड़की का बॉयफ्रेंड उसे अकेला छोड़कर भाग जाता है।
चोरों को देखकर भागता हुआ लड़की का बॉयफ्रेंड।
हर लड़की का पार्टनर उसके लिए क्या कुछ न करने का वादा करता है। वह लड़की को हर मुसीबत से बचाने के लिए कसमें खाता है। लड़की भी भरोसा कर के अपना सबकुछ उसे ही मान बैठती है लेकिन क्या वह सभी लड़के अपनी गर्लफ्रेंड का भरोसा कायम रख पाते हैं। कुछ लोग होते हैं जो अपने वादे को मरते दम तक निभाते हैं लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो सिर्फ अपना फायदा देखते हैं। वह किसी के सगे नहीं हो सकते। मुसीबत में वह उनको ही छोड़कर भाग जाते हैं जिनसे उन्होंने जीवन भर साथ देने का वादा किया होता है।
कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की का बॉयफ्रेंड लूटेरों को देखकर उसे अकेला छोड़ वहां से रफू चक्कर हो जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक कपल कहीं जा रहे होते हैं। तभी बाइक सवार दो चोर उनके सामने आ जाते हैं। चोरों को देखर लड़की का बॉयफ्रेंड घबरा जाता है और वह लड़की को अकेले मुसीबत में छोड़कर भाग जाता है। लड़की अपने बॉयफ्रेंड को मुसीबत के वक्त भागते हुए देख हैरान रह जाती है पर वह अकेले कर भी क्या सकती थी। उसने लूटने आए चोरों को अपना पर्स दे दिया। जब चोर पर्स लेकर जाने लगते हैं तब उनमें से एक चोर पीछे मुड़कर लड़की को देखता है। वह अकेले और लाचार खड़ी लड़की को देख काफी इमोशनल हो जाता है और वह लूटा हुआ पर्स लड़की को फिर से वापस कर देता है।


चोर के नेकदिली की लोग कर रहे तारीफ
इस वीडियो को ट्विटर पर @Figensport नाम के यूजर ने शेयर किया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 12 लाख लोगों ने देखा और 11 हजार लोगों ने लाइक किया है। 2000 लोगों ने इस वीडियो को रीट्वीट भी किया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने चोरों के इस नेकदिली के लिए उनकी तारीफ की। वहीं,कुछ लोगों ने लड़की को अपने बॉयफ्रेंड से दूर हो जाने की सलाह देते हुए कहा कि इसके साथ रहने का क्या मतलब जब ये इंसान तुम्हें मुसीबत में अकेले छोड़कर भाग गया। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031