रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के राष्ट्रीय सचिव के पद पर श्रवण कुमार वर्मा की नियुक्ति की गई है। श्रवण कुमार वर्मा की नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा से एवं महासभा युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन पटेल सहमति से की गई है। श्रवण कुमार वर्मा की नियुक्ति करते हुए महासभा द्वारा यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि श्रवण कुमार वर्मा की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा के युवा संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनको राष्ट्रीय सचिव की कमान सौंपी है। विदित हो कि श्रवण कुमार वर्मा पूर्व में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के प्रदेश महासचिव के पद पदस्थ रहे, इसी प्रकार वे पूर्व में राज कार्यकारिणी सदस्य अर्जुनी राज छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, रह चुके है। श्रवण कुमार वर्मा ग्राम बोड़तरा थाना भाटापारा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के रहवासी है, साथ ही वे पेशे से शिक्षक है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के राष्ट्रीय सचिव बनने पर श्रवण कुमार वर्मा को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष वतन चंद्राकर, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमाकांत वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, सरोज चंद्राकर, उषा वर्मा, एकनाथ वर्मा, विजय वर्मा, इंद्रदेव वर्मा, श्रवण वर्मा, आलोक वर्मा गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31