एक सांसद महोदय ने दंगल कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में अपने क्षेत्र के सभी कुंवारों की लिस्ट मांगी है। सांसद महोदय ने कहा कि यहां जितने भी कुंवारे हैं. उन सब की लिस्ट मुझे दे दे दीजिए, मैं मेरे क्षेत्र महवा से सभी की शादी करा दूंगा।
आजतक.डॉट.इन की खबर के मुताबिक, राजस्थान के राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा रविवार को करौली पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कैलादेवी रोड स्थित मामचारी गांव में ग्रामीणों द्वारा आयोजित पद दंगल कार्यक्रम में भाग लिया. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मैं मामचारी के लिए एक बड़ी घोषणा करना चाहता हूं. यहां जितने भी कुंवारे हैं. उन सब की लिस्ट मुझे दे दे दीजिए, मैं मेरे क्षेत्र महवा से सभी की शादी करा दूंगा. इसी के साथ सांसद मीणा ने क्षेत्रीय विधायक और उनके चिर परिचित राजनीतिक दुश्मन राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा का नाम लिए बिना उन भी पर हमला बोला. कहा कि यह राजनीतिक मंच नहीं है लेकिन फिर भी मैं कहना चाहूंगा कि यहां लोग लूटने में लगे हुए हैं, जिसमें मंत्री के भाई, मंत्री के दामाद, मंत्री के बहनोई, मंत्री की बहन सब के सब लूटने में लगे हुए हैं. इन्होंने पूरे राजस्थान को लूट लिया.
डॉ. मीणा ने सीएम अशोक गहलोत पर आरोप लगाते हुए कहा, मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि मोदी जी ईआरसीपी को लागू करने में सहयोग नहीं करना चाहते. लेकिन मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आपने जो 66000 करोड़ का घोटाला किया है, उसमें से अगर आधा भी बचा लेते तो ईआरसीपी का प्रोजेक्ट केवल 37000 करोड़ का है, उससे आज चंबल का पानी मामचारी बांध में पहुंच जाता. इस दौरान सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने सपोटरा विधानसभा चुनाव की हार पर भी अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि जब मैं संघर्ष करने आया तो यहां लोगों ने मेरा साथ नहीं दिया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031