तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल यहां एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई. ये सभी लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे कि तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार का बैलेंस बिगड़ गया और पैदल चले रही तीनों महिलाओं को टक्कर मार दी. इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
सड़क दुर्घटना का Viral Video


पुलिस के मुताबिक यह हादसा मंगलवार सुबह की है और मामले की जांच की जा रही है. वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहा है कि तीन महिला सड़क के किनारे टहल रही होती है, तभी अचानक तेजी से आ रही एक कार उन्हें टक्कर मार देती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में नजर आ रहा है कि जहां ये महिलाएं वॉक रही होती हैं उससे ठीक पहले सड़क पर मोड़ है. कार ड्राइवर इतनी स्पीड में था कि मोड़ पर ब्रेक लगाकर धीरे करने के चक्कर में बैलेंस बिगड़ गया और तीनों महिलाओं को तेज टक्कर मार दिया.
मॉर्निंग वॉक पर निकली थी तीनों महिला
पुलिस के अनुसार मां और बच्चे सुबह बंदलागुडा रोड पर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे के बाद कार ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार बहुत तेज रफ्तार से आ रही थी और कार ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे कार पैदल चल रही महिलाओं को तेज टक्कर मार दी. वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि कार पहले फुटपाथ से टकराता है और फिर इन महिलाओं को टक्कर मार देता है. इस मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.(abplive.com)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31