दुर्ग जिले के महमरा एनीकट में डूबने दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र अपने अन्य दोस्तों के साथ महमरा एनीकट घूमने गए थे। एनीकट में नहाने के दौरान अचानक पानी के तेज बहाव में आ गए। और देखते ही देखते गायब हो गए। वहां मौजूद अन्य स्टूडेंट्स ने जब शोर मचाया तो स्थानीय गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शव को बाहर निकाला गया। पूरी घटना पुलगांव थाना के अंजोरा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को भिलाई के शांति नगर सुपेला निवासी हर्षित कुमार और महासमुंद निवासी सुनील साहू अपने बैच के अन्य दोस्तों के साथ महमरा एनीकट घूमने गए थे। इस बीच नहाने के दौरान सुनील और हर्षित की डूबने से मौत हो गई है।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : नहाते समय एनीकट के तेज बहाव में फंसे इंजीनियरिंग छात्र…दो की मौत…
Related Posts
Add A Comment



















