पेंशनर्स द्वारा प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बुधौलिया के नेतृत्व में 6 जुलाई को धरना प्रदर्शन का आयोजन नीलम पार्क भोपाल में हजारों पेंशनर्स की उपस्थिति में किया गया। पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के प्रांतीय सचिव अरुण कुमार शर्मा द्वारा बतलाया गया कि 6 जुलाई को नीलम पार्क में हजारों की संख्या में पेंशनर्स का ऐतिहासिक विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन मा. ओमप्रकाश बुधौलिया के नेतृत्व में समय 11:00 बजे से 3:00 बजे तक नीलम पार्क भोपाल में आयोजित किया गया जिसमें मध्य प्रदेश के 6000 के लगभग पेंशनर्स द्वारा उपस्थित होकर भाग लिया गया, पेंशनर्स के बैठने के लिए 5000 कुर्सियां पंडाल में लगवाई गई थी इसके बावजूद भी कुर्सियां कम पडऩे से पेंशनर्स खड़े रहे एवं पार्क में पत्थर की पटिया पर बैठकर मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा संबोधित सभा का आनंद लिया एवं मंचासीन पदाधिकारियों के विचार सुनते रहे, इतने पेंशनरों की भीड़ देखकर शासन भी घबरा गया और आनन-फानन में कलेक्टर द्वारा अपने प्रतिनिधि एडीएम को ज्ञापन लेने के लिए 2:30 बजे पंडाल में पुलिस बल के साथ भेज दिया, श्री बुधौलिया द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आंदोलन यहीं समाप्त नहीं होने वाला हमने पेंशनरों की लड़ाई पूर्व से लड़ते आ रहे हैं और जब तक मांगे मंजूर नहीं होगी हम लड़ते रहेंगे चाहे हमें अपनी जान ही क्यों ना गंवाना पड़े।

इस ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन में उज्जैन पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश जिला उज्जैन के संरक्षक सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर एनएस राठौर एवं पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार द्वारा अपने विचारों से अवगत कराया कि हमारी एवं हमारे पेंशनर्स की मांगों में कोई अंतर नहीं है यह लड़ाई हम सभी को मिलकर के लडऩी चाहिए तभी हम सफलता पा सकेंगे, गणेश जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शासन से लड़ाई हम सब संयुक्त रूप से लड़ेंगे और उन्होंने उपस्थित मध्य प्रदेश के हजारों पेंशनर भाई और बहनों को बधाई दी,। अन्य सहयोगी संगठन विद्युत विभाग, नगर एवं निगम द्वारा भी एक साथ लड़ाई लडऩे का ऐलान किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिनांक 6 जुलाई 2023 को घोषणा कर अपने कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने की घोषणा की गई है लेकिन पेंशनर्स के बारे में कोई विचार नहीं किया गया इस कारण हमें अपनी लड़ाई सभी संगठनों को एकत्रित होकर लडऩा पड़ेगी वरना शासन पेंशनर्स की कोई खैर खबर लेने वाला नहीं है।

इस अवसर पर उज्जैन के संभागीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, जिला सचिव डीपी शर्मा, तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, राजाराम चौहान, शरीफ कुरेशी, सीएल राठौर, शिवनारायण सोनी, राजेंद्र श्रीवास्तव, लालू सिंह परिहार, ओमप्रकाश सिसोदिया, प्रकाश पुरोहित, भागीरथ मालवीय, रमेश चंद्र जाठवां, अशोक देवड़ा, नरेंद्र जाटवा, अशोक आर्य, गंगाराम राठौर, राकेश माथुर, अनिल धड़के, ओपी पुरोहित, योगेश दशोरा, महेश भावसार, विक्रम सिंह राणावत, शांतिलाल जायसवाल, जीडी बाधवानी, ओपी निलोत्से, भानुप्रकाश गहलोत, नरेंद्र कुशवाह, यशवर्धन टेलर, जगदीश कारपेंटर, लाल सिंह चौधरी, अशोक कुमार जैन, आदि सैकड़ों की संख्या में पुलिस पेंशनर्स भी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031