मेलबर्न। आपने अपनी जिंदगी में अलग-अलग नस्ल की गाय देखी होंगी। लोग हजारों-लाखों रुपये खर्च करके गाय खरीदते हैं। अलग-अलग वजन और कद के हिसाब से इनकी कीमत रखी जाती है। लेकिन क्या आपने दुनिया की सबसे लंबी गाय देखी है? यह गाय सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। इसका कद 6’6 फीट है। इसे दुनिया की सबसे ऊंची गाय माना गया है। यह बास्केटबॉल प्लेयर माइकल जॉर्डन के बराबर लंबी है। इस गाय को साल 2019 में पहली बार लोकप्रियता मिली थी। तब भी यह सोशल मीडिया पर काफी छा गई थी। अब इसका पुराना वीडियो फिर से वायरल हो गया है। इस गाय का वजन लगभग डेढ़ टन है।

इस गाय का वीडियो फिर से सामने आने के बाद इसके मालिक और किसान ज्योफ पियर्सन के पास लोगों के फोनकॉल की झड़ी लग गई। एक दिन में ही पत्रकारों ने लगभग 115 से ज्यादा फोन कॉल्स कर डाले। ज्योफ पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले किसान हैं। सामने आए फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सबसे लंबी गाय अन्य गायों के साथ है। इसमें बाकी गायों की लंबाई तो काफी कम है, लेकिन यह दूर से ही पहचानने में आ जा रही है। सबसे लंबी गाय होने के चलते लोग इसे दूर-दूर से देखने भी आ रहे हैं।

वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में बायोलॉजी पर रिसर्च करने वाली मिन डू ने ‘लाइव साइंस’ को बताया है कि गाय की लंबाई के पीछे म्यूटेशन वजह हो सकती है। उन्होंने कहा, ”सबसे संभावित कारण किसी प्रकार का म्यूटेशन या कुछ ऐसा है जो विकास हार्मोन या विकास-हार्मोन रिसेप्टर्स में हुआ है।” बता दें कि साल 2015 में उस वक्त की सबसे लंबी गाय जिसकी लंबाई 6 फीट 4 इंच थी, निधन हो गया था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930