वेनेज़ुएला (Venezuela) में 25 जून को आए डबल भूकंपों (Double Earthquakes) ने तबाही मचा दी। 38 सेकंड्स के अंतराल में आए दो खतरनाक भूकंपों से जान-माल का भारी नुकसान हुआ। बैक-टू-बैक 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप देश के इतिहास में सबसे विनाशकारी भूकंप माने जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा 10,000 से 1,00,000 तक पहुंचने की आशंका है।

मरने वालों की संख्या पहुंची 235

वेनजुएला में भूकंपों की वजह से मरने वालों की संख्या 235 पहुंच गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी और यह भी बताया कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

हज़ारों लोग घायल और लापता

वेनजुएला के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 4,300 से ज़्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि हो गई है, जिन्हें इलाज के लिए नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। कई हज़ार लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मलबे के नीचे से लोगों को रेस्क्यू करने के लिए बचावकर्मी लगातार काम कर रहे हैं।

ताश के पत्तों की तरह ढही इमारतें

भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में ताश के पत्तों की तरह इमारतें ढह गईं और मलबे में तब्दील हो गईं। देश की राजधानी काराकस (Caracas) समेत कई जगह घर और इमारतें तबाह हो गए। अभी भी मलबा हटाने का काम चल रहा है।

इमरजेंसी घोषित

वेनेज़ुएला में बैक-टू-बैक भूकंपों के बाद देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ (Delcy Rodriguez) ने इमरजेंसी घोषित कर दी है। देश को संबोधित करते हुए रोड्रिगेज़ ने यह घोषणा की। स्कूल-कॉलेज फिलहाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। रेलवे सेवाओं को रोक दिया गया है। नुकसान की वजह से काराकस एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है।

मदद के लिए आगे आए कई देश

वेनेज़ुएला में डबल भूकंपों की वजह से स्थिति काफी गंभीर हैं। ऐसे में अमेरिका, मैक्सिको, अल साल्वाडोर, कोलंबिया, ब्राज़ील, इक्वाडोर, डोमिनिकन रिपब्लिक, चिली, अर्जेंटीना, बोलीविया, पनामा, उरुग्वे, क्यूबा, कतर, तुर्की, ईरान, स्विट्रज़लैंड, नीदरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, कनाडा, जापान, चीन और कई अन्य देश मदद के लिए आगे आए हैं। भारत ने भी हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

कब और कहाँ आए भूकंप?

वेनेज़ुएला में 25 जून को 7.2 तीव्रता का पहला भूकंप भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 3 बजकर 34 मिनट पर सैन फेलिप (San Felipe) शहर से 24 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में आया। इसकी गहराई 21.9 किलोमीटर रही। 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 3 बजकर 35 मिनट पर युमारे (Yumare) कस्बे से 23 किलोमीटर साउथईस्ट में आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930