छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित धरनास्थल तूता में इन दिनों संविदा कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। आज आंदोलन के तीसरे दिन प्रदर्शनकारियों ने राज्य शासन द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर एस्मा लगाये के विरोध में आज जल सत्याग्रह का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारी संविदा कर्मचारियों का कहना है कि संविदा कर्मचारियों के हड़ताल को तोडऩे के लिए सरकार ने एस्मा लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने आज 12 जुलाई को जल सत्याग्रह करने का ऐलान किया। तूता में अन्य जिलों से बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी उपस्थित होकर जल सत्याग्रह में सम्मिलित होंगे।
एस्मा के विरोध में संविदा कर्मचारियों का जल सत्याग्रह का ऐलान, हजारों कर्मचारियों की नारेबाजी से गूंज उठा धरनास्थल
Related Posts
Add A Comment



















