What's Hot

कई बार तेज बारिश और तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने के वीडियो सामने आ चुके हैं. यह वीडियो इतने खतरनाक होते हैं कि इसे देखकर किसी भी इंसान के अंदर डर समा जाएगा. आकाशीय बिजली गिरने से कई बार हादसे हो चुके हैं, जिसमें लोगों की जानें तक गई है. अक्सर बारिश होने से पहले आकाश में काले-काले बादल छा जाते हैं. कई बार ये काले बादल देखने में बहुत डरावने लगते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखकर आप डर जाएंगे. इस वीडियो में आसमान में बादलों के बीच जबरदस्त हलचल देखी जा सकती है. इस तरह के वीडियो बहुत कम देखने को मिलते हैं.
देखिए आकाश में बना डरावना मंजर- VIDEO


सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो मैक्सिको का बताया जा रहा है. इस वीडियो में आसमान में तेज गति घुमता हुआ बादल नजर आ रहा है. यह बादल आसमान में घूमते हुए टॉरनेडो बन जाता है, जो काफी तबाही मचा देता है. इस तरह के टॉरनेडो उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको में खूब देखने को मिलते हैं, जिससे वहां बहुत तबाही भी हो चुकी है.
इस वीडियो में नजर आ रहा है कि तेज गति से घूमते हुए बादल से पूंछ की तरह बादल निकलन लगता है. यह बादल कुछ दूरी पर आसमान की तरफ उड़ रही तेज धूल में जाकर मिल जाती है. इस तेज गति से उड़ रहे धूल का एक सिरा जमीन को छू रही है तो दूसरा सिरा तेज गति के से बनने वाले अलग प्रकार के बादल को छू रही है. इस वीडियो काफी डरावना है.
तेज गति से घूम रहा बादल
इस वीडियो का रिकॉर्डिंग इतने अच्छे तरीके से हुआ है कि सब कुछ साफ-साफ नजर आ रहा है. दरअसल इस वीडियो को ट्वीट करते हुए वंडर ऑफ साइंस ने इसे टॉरनेडो बनने का शानदार क्लोज अप वीडियो बताया. इस वीडियो में बादल इतनी तेजी के घूम रहा जिससे लगता है कि धरती पर कोई बड़ा आसमानी संकट आने वाला है. तेज गति से घूमता हुआ यह बादल आसमान के कुछ हिस्सों में ही नजर आ रहा है, लेकिन यह बहुत ज्यादा डरावना है. (abplive.com)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031