बिलासपुर में कवर्धा के सिरफिरे आशिक ने थाने में जमकर हंगामा मचाया। इससे पहले उसने एक नर्सिंग होम के सामने खुद को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। नर्स के प्यार में पागल युवक ऐसी हरकतें कर रहा था। युवक का दावा है कि उसके पास युवती के प्यार का प्रूफ है। उसके मुताबिक उसके साथ धोखा हुआ है। उसकी लाइफ और करियर खराब हो गया है। पुलिस ने युवक को आम्र्स एक्ट के केस में गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस को शुक्रवार को जानकारी मिली कि एक नर्सिंग होम के सामने एक युवक हंगामा मचा रहा है। उसने खुद को चाकू मारकर घायल कर दिया । इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान घायल युवक नर्सिंग होम की नर्स से विवाद कर शोर मचा रहा था। पूछताछ में पता चला कि पुष्पराज नाम का युवक कवर्धा जिले के कुंडा क्षेत्र के कुआंमालगी का रहने वाला है। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। नर्स युवती को भी बुलाया गया था।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031