रायपुर। आईएएस रानू साहू को शनिवार सुबह ईडी ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया। बताया जा रहा है कि ईडी ने 14 दिन की रिमांड की मांग की थी, मगर कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड दी है। रानू साहू वर्तमान में कृषि विभाग के संचालक पद पर पदस्थ हैं। इससे पहले रानू रायगढ़ जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं। वे 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें अब 25 जुलाई को पुन: आईएएस अधिकारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आईएएस रानू साहू पर कोयला परिवहन से लेकर डीएमएफ और सार्वजनिक खाद्य वितरण (पीडीएस) में भ्रष्टाचार करने का आरोप है। रानू साहू छत्तीसगढ़ की दूसरी आईएएस ऑफिसर हैं जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया।
छत्तीसगढ़ : आईएएस रानू साहू अरेस्ट… कोर्ट ने दी रिमांड… 3 दिन तक पूछताछ करेगी ईडी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















