रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की बैठक 30 जुलाई दिन रविवार को दोपहर 12.00 बजे राम मंदिर महासमुंद सभागार में आयोजित की गई है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने एवं संगठनात्मक मजबूती एवं विस्तार संबंधी चर्चा इस बैठक में की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में महासभा के प्रदेश पदाधिकारी, महिला पदाधिकारी, युवा पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी अपनी स्वजाति साथियों के साथ अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
Related Posts
Add A Comment



















