रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश चंद्रभूषण वर्मा ने महासभा के नाम पर स्वजाति लोगों को बरगलाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें सावधान किया है। साथ ही अपनी हरकतों से बाज नहीं आने पर एफआईआर तक किये जाने की चेतावनी भी दी है। श्री वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा को फर्जी लोगों द्वारा बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, चाहे जो कोई भी हो कार्रवाई जरूर होगी। उन्होंने कहा कि बार बार उन लोगों से मैं निवेदन कर रहा हूं कि संगठन का नाजायज फायदा ना उठाएं, लेकिन प्रदेश भर से मिल रही शिकायतों के आधार पर अब उन लोगों के खिलाफ एफआईआर करवाया जाएगा।

आपको बता दें कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की बैठक 30 जुलाई दिन रविवार को दोपहर 12.00 बजे राम मंदिर महासमुंद सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने की। बैठक में मुख्य रूप से महासभा के विस्तार, आगामी होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने, महासभा के पदाधिकारियों को दायित्व एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने को लेकर चर्चा की गई। महासमुंद जिला संगठन के विस्तार, महिला, युवा एवं प्रदेश कार्यकारिणी से संबंधित संगठन के विस्तार की चर्चा हुई। आपको बता दें कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा इन दिनों प्रदेश भर के दौरे पर है। संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बैठक कर पदाधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें अहम जिम्मेदारी दी जा रही है।

बैठक के दौरान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा का भव्य स्वागत महासभा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। वहीं महासभा के महिला पदाधिकारियों ने भी श्री वर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें इस बात का विश्वास दिलाया कि महिलाएं भी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर संगठन को मजबूत करने का सार्थक प्रयास करेगी। वहीं महासभा द्वारा आयोजित बैठक में महिला जिला अध्यक्ष निरंजना और युवा संगठन के महासमुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चंद्रभूषण वर्मा को अवगत कराया।

बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, प्रदेश सचिव लता चंद्राकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सरोज चंद्राकर, युवा प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, विनय चंद्राकर प्रदेश महासचिव युवा संगठन, युवा संगठन महासमुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, रमा चंद्राकर, पिंकी लता चंद्राकर, कामिनी राजेन्द्र चंद्राकर, दामिनी चंद्राकर, चंद्रकला चंद्राकर, रश्मि चंद्राकर, नमिता चंद्राकर, डॉ. वीनु चंद्राकर, शशिप्रभा चंद्राकर, रेवती चंद्राकर, उमेश्वरी चंद्राकर, ईला चंद्राकर, द्रोपती चंद्राकर, अन्नू चंद्राकर, लोकेश्वरी चंद्राकर, कुसुमा चंद्राकर, हिमेश्वरी चंद्राकर, मीना वर्मा, गिरजाशंकर च्रदाकर, सुरेखा चंद्राकर, बबिता चंद्राकर, अविनाश चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर सहित महासभा के सभी वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031