तेलीगुंडरा. विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी. आर.जगदल्ले का आज दिनाँक 31 जुलाई को जन्मदिवस शासकीय प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक शाला तेलीगुंडरा में बच्चो के बीच केक काटकर एवम शाला परिसर में वृक्षारोपण कर हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विकासखण्ड शिक्षाधिकारी जी ने विद्यालय परिवार को जन्मदिन विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए विद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया ।अधिकारी ने कहा कि यह जीवन मे पहला अवसर है की मुझे शिक्षकों व बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाकर अच्छा लग रहा है।कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन सभापति दाऊ दिनेश साहू जी,युवा सरपंच मनीष कुमार पटेल, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक एम.एल.वर्मा,प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक हेमंत कुमार कुर्रे, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शाला चित्रसेन साहू,प्राथमिक शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजाराम साहू,श्रीमती उर्वशी देशमुख,ममता सोनी,जैनेंद्र गंजीर संकुल समन्वयक,लेखराम वर्मा,जितेंद्र वर्मा,कृष्णा साहू,दानेश्वर वर्मा,अजय सेन,महेंद्र साहू,संजय साहू,पंकज यादव सहित शाला परिवार उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन कर रहे, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेलीगुंडरा के प्रकृति ईको क्लब प्रभारी खिलेंद्र कुमार साहू ने कहा की प्रकृति सरंक्षण के लिए हम सभी को अपना व घर के बच्चों का जन्मदिन, विवाह वर्षगाँठ व अन्य यादगार अवसर पर अनिवार्य वृक्षारोपण करना चाहिए।ऐसे ही कार्यो से मनुष्य की भावनाएं प्रकृति से जुड़ती है और उसका पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लगाव बढ़ता है।आभार प्रदर्शन माध्यमिक विभाग के प्रधानपाठक श्री एम.एल.वर्मा सर ने किया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031