रायपुर छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले का जेवरा का  हाईस्कूल खिलाडियों का स्कूल बन गया है .वहीँ जेवरा गांव को खिलाडियों का गांव होने का गौरव हासिल हुवा है .  पिछले  8 साल में यहां के 202 विद्यार्थियों का नेशनल स्कूल खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनमें से 128 खिलाड़ी पदक विजेता हैं .
अब तक इस स्कूल के खिलाडिय़ों ने नेशनल खेल प्रतियोगिता में 128 पदक जीत चुके हैं . इसमें से साफ्टबॉल के 3 नेशनल खिलाड़ी गयाराम, खिलेश्वर साहू, प्रिंस सिंह ठाकुर का आस्ट्रेलिया में प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ था, लेकिन समय पर पासपोर्ट नहीं बनने के कारण प्रशिक्षण से वंचित हो गए।
साथ ही वर्तमान में यहां के 5 खिलाड़ी रोशन ध्रुव, कमल यादव, टींकु साहू, महेश सिन्हा, आशीष पाटिल का चयन इंडोनेशिया, नेपाल में आयोजित ड्रपरीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी विदेश में जाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031