भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 सफलता का एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए शनिवार शाम सात बजे चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया। यह भारत के चंद्र खोज मिशन में एक प्रमुख मील का पत्थर है। इसरो ने कहा कि अंतरिक्ष यान का लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन (एलओआई) आईएसटीआरएसी, बेंगलुरु में सफलतापूर्वक पूरा हो गया।

इसरो ने ट्वीट किया,‘‘एमओएक्स ए आईएसटीआरएसी यह चंद्रयान-3 है, मैं चंद्र गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं।‘’ ऑनबोडर् मोटरों की फायरिंग शाम लगभग 7.15 बजे शुरू हुई और अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया। ट्वीट में कहा गया,‘‘चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स), आईएसटीआरएसी , बेंगलुरु से पेरिल्यून में रेट्रो-बर्निंग का आदेश दिया गया था।‘‘ इसरो ने कहा, ‘अगला ऑपरेशन – 6 अगस्त, 2023 को लगभग 23:00 बजे के लिए निर्धारित है।‘‘

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31