हरतालिका तीज व्रत कल 21 अगस्त दिन शुक्रवार को रखा जाएगा। यह व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। हरतालिका तीज व्रत को सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना जाता है। यह व्रत बेहद ही कठिन व्रत होता है। इसे दो प्रकार से किया जाता है। एक निर्जला और दूसरा फलहारी. निर्जला व्रत में पानी नहीं पीते है, इसके साथ ही अन्न या फल कुछ भी ग्रहण नहीं करते हैं, वहीं फलाहारी व्रत रखने वाले लोग व्रत के दौरान जल पी सकते हैं और फल का सेवन करते हैं।


व्रत के दौरान न करें ये गलतियां

  1. अगर आप इस दिन व्रत रख रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखे कि इस दिन घर पर मांसाहारी खाना न बने साथ ही घर पे कोई लहसुन या प्याज का खाना भी न बनाये।
  2. मन जाता यही की अगर आप इस व्रत में हैं तो आपको रात में सोना भी नहीं चाहिए। इस दिन महिलाएं मिलकर भजन करके रात भर जागरण करती हैं।
  3. आप व्रत में है तो इस दिन खुश रहिये गुस्सा या चिड़चिड़ाहट से दूर रहे अपने परिवार के साथ वक्त गुजारे ताकि आपको गुस्सा न आये. इस दिन हाथो में मेहँदी जरूर रचाएं।
  4. तीज में व्रत निर्जला ही रखा जाता है लेकिन खुश लोग अपने स्वास्थ के कारण फलहारी वाला व्रत भी रखते हैं इसमें आप फल खा सकते हैं। व्रत के दौरान किसी भी महिला को दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
  5. साफ-सुथरे और शुद्ध कपड़े पहन कर ही पूजा की जाए। तीज में सबसे ज्यादा हरे रंग की साड़ी पहनी जाती है। तीज पूजा शिव जी के लिए की जाती है और भगवान शिव को हरे रंग प्रिय है।
  6. हरितालिका व्रत के दौरान 16 श्रृंगार का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन महिलाएं हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं, जिसे सुहाग की निशानी माना जाता है। (एजेंसी)
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930