रोटरी क्लब रायपुर के द्वारा दो दिवसीय मेगा मेडिकल चेकअप कैंप दानी स्कूल में श्री दानी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सेजबहार के सहयोग से आयोजित किया गया । सचिव जयंत कुमार थोरात जी ने बताया कि दानी स्कूल की 1003 छात्राओं वाले हायर सेकंडरी स्कूल में छात्राओं का जनरल चेकअप व आंखों की दृष्टि की जांच के लिए निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया । साथ ही सभी छात्राओं का बी पी और शुगर की भी जांच की गई । जांच शिविर के अध्यक्ष चंपालाल साहू ने बताया कि इस शिविर मे 29 छात्राओं को प्रथम बार पता चला कि उनकी आंखों मे दृष्टि दोष है और उन्हें चश्मा लगाना चाहिए । छै छात्राओं मे कंजक्टिवाइटिस की बीमारी पाई गई । रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार वर्मा , रोटरी क्लब राउरकेला मिडटाउन ने कंजक्टिवाइटिस के इलाज के लिए निशुल्क आई ड्रॉप्स छात्राओं के लिए उपलब्ध कराया गया वहीं शाला मे आपात स्थिति के लिए भी आई ड्रॉप्स की शिशियां प्राचार्य डॉ विजय कुमार खंडेलवाल को प्रदान की गई । कार्यक्रम के प्रारंभ में रोटरी अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ने अपने उदभोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर , स्वस्थ दिमाग , स्वस्थ मन ही जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है । सभी छात्राओं को अधिक से अधिक खेलकूद में हिस्सा लेना चाहिए जिससे शरीर का सम्पूर्ण विकास होगा और आप स्वस्थ रहेंगी । प्राचार्य डॉ विजय कुमार खंडेलवाल ने छात्राओं को सलाह दी कि स्वस्थ रहने के लिए जंक फूड और फास्ट फूड के सेवन से दूर रहें । डॉ राज मनहरे ने कहा कि अधिकांश छात्राओं में शारीरिक कमजोरी , सिर दर्द , चक्कर आने जैसी आम शिकायते मिली इसके लिए आवश्यक है उचित एवं सही मात्रा में भोजन करें, लंच बॉक्स साथ मे लाए और भोजन करें । कुछ छात्राओं को अन्य आवश्यक चिकित्सकीय जांच हेतु सलाह दी गई उन्होंने कहा कि ऐसी छात्राएं चाहे तो उनके हॉस्पिटल में आकर निशुल्क जांच एवं परामर्श ले सकती है । कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूर्व अध्यक्ष भरत डागा जी ने छात्राओं को उनके अध्ययन व स्वास्थ संबंधित अनेक सुझाव दिए । इस अवसर पर क्लब के एन सी मोरियानी , संदीप साहू , योगेश अग्रवाल , स्वरूप चंद जैन , अंजली शितूत, सहित हितेश दीवान , एन आर नायडू , आकांछा देव आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031