सोशल मीडिया पर रोजाना देसी जुगाड़ से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें कुछ हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं, तो कुछ सोचने पर मजबूर कर देते हैं. वही कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें लोग बार-बार देखने को मजबूर हो जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा शानदार देसी जुगाड़ लगाकर मछली पकड़ता नजर आ रहा है.


यूं तो मछली पकड़ना इतना भी आसान काम नहीं है, जितना लगता है. इसके लिए काफी धैर्य और थोड़े से जुगाड़ की जरूरत पड़ती है. इंटरनेट पर मछली पकड़ने से जुड़े कई वीडियो आपने देखें होंगे, लेकिन हाल ही में वायरल यह वीडियो यकीनन कमाल का है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटे से बच्चे को जुगाड़ टेकनिक का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है, जिससे बच्चा आसानी से मछलियां पकड़ता नजर आ रहा है. वीडियो की शुरुआत में बच्चा जुगाड़ से बना कांटा और झोला उठाकर तालाब की ओर बढ़ता नजर आता है. इसके बाद बच्चा कांटे में खाना फंसाकर उसे पानी के अंदर फेंकता देता है और मछली के फंसने का इंतजार करता है. कुछ ही देर में कांटे में फंसी दोनों मछलियों को बच्चा झोले में डालता नजर आता है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @TheFigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. महज 2 मिनट 19 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 2.7 मिलियन लोग देख चुके हैं, जबकि 56 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘क्या कोई मुझे इसके बेट के बारे में बताएगा.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बेहतरीन तरीका है मछली पकड़ने का.’ (ndtv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031