तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 45 वर्षीय महिला की उसके ही बेटे ने हत्या कर दी. कथित तौर पर अपनी शादी के लिए उपयुक्त लड़की नहीं ढूंढ पाने के कारण आरोपी ने अपनी मां की हत्या कर दी. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. यह घटना बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि को जिले के बांदा मेलाराम गांव में हुई जहां महिला अपने बेटे के साथ रहती थीं. उन्होंने कहा कि हत्या के सिलसिले में महिला के बेटे और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि महिला की बेटी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान पीड़ित के बेटे और एक अन्य रिश्तेदार ने अपराध कबूल कर लिया.
पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
आरोपी ने महिला की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और पुलिस को गुमराह करने के लिए बाद में उसका गला रेत दिया और पैर काट दिए. पुलिस ने बताया कि पीड़ित के बेटे ने इसे चोरी के लिए हत्या का रूप देने की कोशिश की. आरोपी की पहचान 21 वर्षीय ईश्वर के रूप में हुई जिसने 45 साल की मां वेंकटम्मा की निर्मम तरीके से हत्या कर दी.
मां पर बना रहा था दवाब
खबर के मुताबिक,दिव्यांग ईश्वर अपनी शादी के लिए लड़की ढूंढऩे को लेकर मां पर दवाब बना रहा था. दिव्यांग और बेरोजगार होने की वजह से लड़की नहीं मिल रही थी जिससे वह परेशान रहने लगा. मां से इसी बात से खफा रहने के कारण उसने साथी के साथ मिलकर मां को ही मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31