14 जून, 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। उन्हें मुंबई में स्थित अपने फ्लैट पर ही मृत पाया गया था। जब से एक्टर का निधन हुआ था तब से उनका फ्लैट खाली ही पड़ा था। उसके बाद से कोई भी उस फ्लैट में जाने से या रहने से मना कर देता था। इसी बीच अब खबर आ रही है दिवंगत एक्टर का यह फ्लैट बिक गया है। 

‘द केरला स्टोरी’ एक्ट्रेस अदा शर्मा ने खरीदा सुशांत सिंह राजपूत का घर – करीब 3 सालों से खाली पड़े रहने के बाद फाइनली सुशांत सिंह राजपूत के इस फ्लैट को बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ने खरीद लिया है। बता दें कि फिल्म द केरला स्टोरी में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभि‌नेत्री अदा शर्मा की टीम का दावा है कि अदा ने दिवगंत सुशांत सिंह राजपूत के ब्रांदा के मॉन्ट ब्लैंक इमारत स्थित‌ किराए वाला घर खरीद लिया है। 

लंबे समय से फ्लैट पड़ा था खाली – बता दें कि फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पहले सुशांत सिंह राजपूत इसी घर में रहा करते थे, तब इस घर का किराया 4.5 लाख रुपए बताया जाता था। सुशांत की आत्महत्या के बाद एक लम्बे समय से यह घर खाली है और यहां कोई भी किराए पर नहीं खरीद रहा था।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून, 2020 को हुआ था। पुलिस और सीबीआई के अनुसार, उनकी मौत आत्महत्या से हुई। फैंस को आज भी उनकी याद सताती है। वो सोशल मीडिया पर कई बार एक्टर से जुड़ी बातें और फोटोज-वीडियोज शेयर करते रहते हैं। उनकी यादों को जीवित रखने के लिए फैंस अनोखे तरीके खोजते रहते हैं। बीच में उनके हमशक्ल का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शख्स को सुशांत से मिलता-जुलता देखा गया था। हालांकि, लोगों ने उसे AI जनरेटेड बताया था। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31