Sun Transit 2026: हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का अपना विशिष्ट महत्व है. इसी आधार पर आने वाले समय के शुभ-अशुभ संकेतों की गणना की जाती है. अधिकांश लोग यह जानना चाहते हैं कि उनका आने वाला दिन कैसा बीतेगा. ग्रहों की चाल तय अवधि में न सिर्फ राशि बल्कि नक्षत्र भी बदलती है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है. वैदिक ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों का अधिपति माना गया है. सूर्य लगभग हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं और इस परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है.

उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को सूर्य कर्क राशि से निकलकर अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे. इसका असर चार राशि के जातकों को विशेष रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है. आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता पर पड़ सकता है. वहीं कारोबारियों को भी लाभ के संकेत मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने और आय के नए रास्ते खुलने की संभावना है.आइए जानते हैं वह शुभ राशि…

चार राशियों को होगा लाभ
मिथुन- इस राशि के जातकों को यह परिवर्तन बड़ा ही शुभ परिणाम देने वाला रहेगा. इस दौरान व्यक्तित्व में निखार, आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, साथ ही प्रमोशन और वेतनवृद्धि के अवसर बनेंगे. व्यापारियों के लिए नई योजनाएं लाभदायक साबित हो सकती हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा.

सिंह- ग्रहों के राजा सूर्य का यह परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए बड़ा शुभ परिणाम लेकर आया है. आय के नए स्रोत खुलने की संभावना है और लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है. अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं, जिससे आर्थिक मजबूती मिलेगी. निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं और समझदारी से लिया गया फैसला भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है.

तुला- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रह का यह गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. इस दौरान मानसिक तनाव कम होगा और शांति और संतुलन बना रहेगा. किस्मत का भरपूर साथ मिलने के संकेत हैं, जिससे कई कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं. वहीं अविवाहित लोगों के लिए विवाह के नए प्रस्ताव आने और रिश्तों में शुभ प्रगति होने की संभावना बन सकती है.

वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय शुभ संकेत लेकर आ सकता है. नौकरी से जुड़ी परेशानियां दूर होने के योग बन रहे हैं और कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर भी मिल सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बदलाव और प्रगति का साबित हो सकता है. इस दौरान की गई व्यावसायिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी, वहीं लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियों से भी राहत मिलने की संभावना है.

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930