जिंदगी में मनोरंजन बहुत ज्यादा जरूरी है. बिना किसी मनोरंजन के जीवन को जी पाना बिल्कुल आसान नहीं है. आजकल हर इंसान अपने मनपसंदीदा काम को करके अपना मूड फ्रेश करने की कोशिश करता है. कोई टीवी देखकर अपना मनोरंजन करता है तो म्यूजिक सुनकर. कोई शॉपिंग करके या घूमकर अपना मनोरंजन करता है तो कोई अलग-अलग खेल खेलकर या अपने दोस्तों के साथ अजीबोगरीब मस्ती करके अपने मन को खुश रखता है. हालांकि कई बार लोग मस्ती मजाक करने के चक्कर में अपने दोस्तों की जान को खतरे में डाल देते हैं. आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे, जिनमें लड़के और लड़कियां अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती मजाक करते नजर आते हैं. ऐसी वीडियोज़ को लोग काफी पसंद भी करते हैं. हालांकि इन दिनों इंटरनेट पर जो वीडियो देखने को मिल रहा है, उसने यूजर्स के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. इस वीडियो में कुछ दोस्तों ने मिलकर अपने दोस्त के साथ एक ऐसा खौफनाक मजाक कर डाला, जिसकी वजह से उसकी जान खतरे में पड़ गई.


खराब हो गई युवक की हालत
दरअसल हुआ कुछ यूं कि कुछ लड़कों ने अपने एक दोस्त को एक बड़े से टायर में बिठा दिया. फिर इस टायर को ढलान से नीचे धक्का दे दिया. ढलान की वजह से टायर तेजी से नीचे आने लगा और उसमें बैठे युवक की हालत भी खराब होने लगी. युवकों को लगा कि टायर सीधे-सीधे अपने रास्ते जाएगा. हालांकि ऐसा हुआ नहीं.
बिगड़ गया बैलेंस
टायर कुछ देर तक तो अपनी लेन में चला. हालांकि बीच में उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह दाईं ओर स्थिति खाई की ओर मुंड गया और फिर ढलान की वजह से तेजी से दौडऩे लगा. इसकी वजह से उसमें बैठा शख्स भी काफी देर तक गोल-गोल घूमता चला गया. अपने दोस्त को सुरक्षित बचाने के लिए युवक तेजी से टायर को पकडऩे के लिए भागे. हालांकि वह टायर को नहीं पकड़ सके. अब यह तो नहीं मालूम कि शख्स के साथ आगे क्या हुआ, हालांकि इतना जरूर कहा जा सकता है कि यह गेम दोबारा खेलने की अब इनमें से किसी में हिम्मत नहीं होगी.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031