मलयालम अभिनेत्री अपर्णा नायर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस अपने घर में मृत पाई गईं। अपर्णा नायर का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुई है। ऐसे में पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मलयालम सिने-धारावाहिक अभिनेत्री अपर्णा नायर तिरुवनंतपुरम में अपने आवास पर मृत पाई गईं। पुलिस ने बताया कि अपर्णा अपने पति और बच्चों के साथ रह रही थी।
पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय अभिनेत्री अपर्णा नायर ने कुछ फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय किया था। बीती रात करमना के पास उनके आवास पर उनका शव बरामद हुआ। एक्ट्रेस का शव संदिग्ध हालत में लटका हुआ मिला। घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में निजी अस्पताल द्वारा सूचित किया गया था, जहां उन्हें फांसी पर लटका पाया जाने के बाद भर्ती कराया गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमें अस्पताल से सूचना मिली और हमने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। उनके परिवार में उनके पति और दो बच्चे हैं। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है और इस दुर्भाग्यपूर्ण कदम के पीछे पारिवारिक मुद्दे हैं। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930