उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने लोहा काटने वाली ग्राइंडर मशीन से अपना गला काटकर जान दे दी. सुबह को उसका खून से लथपथ शव देख परिजनों में चीख पुकार मच गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव के पास से बिजली से चलने वाली ग्राइंडर मशीन बरामद की. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, तगारी गांव निवासी मैकेनिक कमलेश गुप्ता की पत्नी एक माह पूर्व बिना बताए अपने चार बच्चों को लेकर मायके चली गई थी. कमलेश ने कई बार पत्नी को घर लाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आई. कमलेश के भाई राकेश ने बताया कि उसके भाई की पत्नी मायके चली गई, तब से भाई तनाव में रहने लगा था. पहले वह टायर पंक्चर की दुकान चलाता था, जिसे बंद कर घर आ गया था. बुधवार रात करीब 9:30 बजे कमलेश ने खुद को घर में बंद कर लिया और लोहा काटने वाली ग्राइंडर मशीन से अपना गला रेत लिया. इसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई. कमलेश परिजनों से अलग रहता था. इस वजह से तुरंत किसी को घटना की भनक नहीं लगी. ग्रामीणों ने सुबह कमलेश के दरवाजे के बाहर खून देखा तो तुरंत जानकारी परिजनों को दी. कमलेश के भाई राकेश मौके पर पहुंचे. परिवार के लोग दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए. वहां का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए. कमरे में खून बिखरा था. बेड के पास ग्राइंडर पड़ा था. इस घटना को लेकर सीओ विवेक यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया ग्राइंडर मशीन से गला काटकर आत्महत्या का मामला समझ में आ रहा है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है. मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. इस बारे में मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की जाएगी.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031