Home » 08 जून राशिफ़ल: मिथुन राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति रहे सचेत
ज्योतिष

08 जून राशिफ़ल: मिथुन राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति रहे सचेत

मेष: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। घर की महिला मुखिया का प्रोत्साहन मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है।

वृष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धर्म गुरु या राजनेता का सहयोग मिलेगा। यात्रा की स्थिति सुखद होगी, लेकिन यात्रा से बचने की जरूरत है। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन हानि की आशंका है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आंशिक तौर पर व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

कन्या: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संयम से काम लें।

धनु: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें, जबकि संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ: विरोधी परास्त होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न हों, आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

Cricket Score

Advertisement

Live COVID-19 statistics for
India
Confirmed
0
Recovered
0
Deaths
0
Last updated: 20 minutes ago

Advertisement

error: Content is protected !!