Home » भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां
Breaking छत्तीसगढ़ राज्यों से

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां

विधानसभा – बिन्द्रानवागढ़, जिला – गरियाबंद

दिनांक 06 दिसम्बर 2022

  • मुख्यमंत्री ने राजिम के कुलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजिम क्षेत्र को 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत के 203 विकास कार्याे का सौगात दी।
  • मुख्यमंत्री की राजिम में पत्रकार वार्ता।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रत्यक्ष फीडबैक लेने के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा की राजिम मेले को ध्यान में रखते हुए 55 एकड़ जमीन चिन्हित कर विकास के लिए राशि भी स्वीकृत की गई है।
  • देवभोग में मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात से पहले आयोजन स्थल में बिखरी छत्तीसगढ़ और ओडिसा संस्कृति का अद्भुत संगम।
  • देवभोग रूलर इंडस्ट्रियल पार्क में हितग्राहियों से की मुलाकात एवं चेक का किया वितरण।
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र देवभोग में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए वनोपन पर आधारित इन्क्यूबेशन सेंटर और रूरल इंडस्ट्रीज पार्क निर्माण का भूमिपूजन किया।
  • केन्द्र में 11 महिला स्व-सहायता समूह शामिल लगभग 150 महिला सीधे केन्द्र से जुडे़ंगे 16 हजार से अधिक संग्राहक परिवार उच्च आय प्राप्त कर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाएंगे।
  • राज्य शासन ने ग्रामीण उद्यम पार्क स्थापना के लिए 7.42 करोड़ रुपए की मंजूरी दी।
  • मुख्यमंत्री ने वनोपज संग्राहक परिवार जनों से भेट कर हाल चाल पूछा।
  • मुख्यमंत्री ने देवभोग के आडपाथर जलाशय से 5 गांव को सिंचाई के लिए पानी देने के लिए कलेक्ट्रर को निर्देश दिए।
  • भूमिहीन श्रमिक मुरारी सेन ने भूमिहीन श्रमिको के हित में सालाना 7 हजार देने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
  • घासी नागवंशी ने बताया कि गोबर बेचकर कमाए रुपए से पत्नी के लिए स्कूटी खरीदा।
  • सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें फॉरेस्ट राइट्स के अंतर्गत 25 डिसमिल पट्टा मिला।
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र से मुख्यमंत्री ने की बात।
  • मुख्यमंत्री को ग्राम टेमरा के किसान श्री योगेंद्र प्रसाद बेहरा ने बताया कि उनका 3 लाख 70 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ है। उन्होंने 5 एकड़ में 2 तालाब खुदवाया, लोगों को निस्तारी के लिए देते हैं और खुद मछली पालन भी करते हैं।
  • किसान गिरिराज ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने ऋण नहीं लिया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत दी जाने वाली राशि में से 3 किश्त मिल चुकी है। इस राशि का उपयोग किसानी के साथ परिवार के लिए किया।
  • मुख्यमंत्री ने देवभोग में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।
  • मुख्यमंत्री ने ग्राम चिचिया के किसान कुमार सिंह धु्रव की शिकायत की जांच करने और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
  • गोधन न्याय योजना के हितग्राही कवासी ग्राम कथलीमुडा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसने 59 हजार 884 रुपये का गोबर बेचा और पत्नी और खुद के लिए स्कूटी भी खरीदा। उन्होंने बेरोजगारी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
  • स्व सहायता समूह की कविता नायक ने बताया कि वर्मी खाद निर्माण से 95800 रुपये मिले है। समूह में 10 सदस्य हैं, सभी को लगभग 9 से 10 हजार रूपए मिला है। इन पैसों से उन्होंने 4 बकरी खरीदी है। कविता नायक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
  • मुख्यमंत्री ने अंचल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित श्याम शंकर मिश्र की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।
  • ग्रामीण युवक कुंदन कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि मात्रात्मक त्रुटि की वजह से उन्हें जाति प्रमाणपत्र नही मिल पा रहा था। आप के प्रयास से यह त्रुटि सुधर गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जाति को लिखते समय अंग्रेजी में लिखे। हिंदी में उच्चारण की वजह से गलत लिख जा रहा था।
  • आत्मानन्द की छात्रा भूमिका कश्यप और छात्र आदर्श वर्धन ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके स्कूल में लैब, लाइब्रेरी सहित सुविधाओं वाले क्लास रूम है। शिक्षक अच्छे से पढ़ाते है। छात्र आदर्श ने बताया कि पहले उन्हें निजी स्कूल में पढ़ाई का 14 हजार रूपए लगता था, अब निःशुल्क में पढ़ाई हो जाती है।
  • मुख्यमंत्री ने कम कीमत पर चावल, नमक, शक्कर देने की जानकारी देते हुए कहा कि गोबर खरीदने के अलावा भूमिहीन को राशि दी जा रही है।
  • ग्राम कथलीमुड़ा के किसान सुरेश प्रधान ने बताया कि उन्हें 25 डिसमिल वन अधिकार पट्टा मिला है।
  • मुख्यमंत्री ने देवभोग में सभी से पैरादान करने और खेत में पैरा नहीं जलाने की अपील की।
  • बिन्द्रानवागढ़ के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में गौठान के लिए और गोधन न्याय योजना के लिए यादव समाज ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिंद्रानवागढ़ में 2 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पुलिस चौकी भवन का लोकार्पण किया।
  • मुख्यमंत्री ने ग्राम परियाबाहरा के आदिवासी ग्रामीण श्री गौकरण नागेश के घर पहुंचकर भोजन किया। श्री नागेश के परिजनों ने आरती उतारकर किया मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल गरियाबंद जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल।
  • विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से तमिलनाडु से पहुंचे 14 किसानों के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात। उन्होंने नारियल के पौधे और धान की बालियां देकर किया स्वागत।
  • मुख्यमंत्री ने गरियाबंद में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

About the author

NEWSDESK

Cricket Score

Advertisement

Live COVID-19 statistics for
India
Confirmed
0
Recovered
0
Deaths
0
Last updated: 27 minutes ago

Advertisement

error: Content is protected !!