Home » कांग्रेस ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा
Breaking छत्तीसगढ़ राज्यों से

कांग्रेस ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा

राहुल गांधी का संदेश जन जन तक पहुचाने का संकल्प : गौरव मिश्रा

पांडुका. छतीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस गरियाबंद एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान का प्रथम चरण का शुभारंभ कुटेना(पांडुका) से किया गया। हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के विषय पर विस्तार से बताते हुए श्री गौरव मिश्रा ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा का विस्तार करते हुए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भी 26 जनवरी से शुभारंभ किया1है, जो आगामी 2माह तक चलेगा। अभियान के माध्यम से गांव-बूथ,ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर कार्यकर्ता डोर टू डोर पहुँचकर राहुल गांधी जी के सफल भारत जोड़ों यात्रा का मूल उद्देश्य-सन्देश आम जनता के बीच पहुँचना हमरा उद्देश्य है, जिससे देश की एकता अखंडता मजबूत हो, यही हम कांग्रेस जनों का संकल्प हैं।आज भी हमारी छतीसगढ में कांग्रेस की सरकार जनता के हर वादे को पूरा करने का काम कर रही है।गांव ,गरीब,किसान, मजदूर, वनाश्रित, महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों के हित मे कार्य किया है। श्री मिश्रा ने बताया कि इस पद यात्रा को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।पद यात्रा के दौरान जोन अध्यक्ष सतीश चौरे, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी राजू निषाद, युवा ,महिलाएं ,सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Cricket Score

Advertisement

Live COVID-19 statistics for
India
Confirmed
0
Recovered
0
Deaths
0
Last updated: 18 minutes ago

Advertisement

error: Content is protected !!