छत्तीसगढ़ प्रदेश भीषण गर्मी से झुलस रहा है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वहीं कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार से सूरज की तपिश और ज्यादा बढऩे वाली है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर और बिलासपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को तिल्दा और सक्ती दोनों जगह 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। रायपुर का तापमान 42 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि आज भी कई जिलों में शाम तक बारिश की संभावना जताई गई है।
इन जिलों को रहना होगा अलर्ट
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 21 मई को बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार, दुर्ग और रायपुर में लू चलने की संभावना है। इसी तरह 22 मई को कोरबा, मुंगेली और बिलासपुर जिले में लू का अलर्ट जारी किया गया है।
के कारण तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।