छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है और मानसून सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से सरगुजा संभाग और उससे लगे जिले रहेंगे। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिन अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय पश्चिम बंगाल ओडिशा तट पर है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ ही बिजली भी गिरेगी।
दिनभर रही उमस से देर शाम बारिश ने दिलाई राहत
बीते कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण उमस बढ़ने लगी थी और इसके प्रभाव से बुधवार को दिनभर उमस रही। देर शाम रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला और गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। देर रात तक रुक रुक कर बारिश होती रही। इस बारिश ने उमस से राहत दिलाई। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
शहर के मुख्य मार्ग के साथ गली मुहल्लों में जलभराव
शाम की तेज बारिश के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्र जैसे जयस्तंभ चौक, टैगोर नगर, पचपड़ी नाका क्षेत्र, पुरानी बस्ती, प्रोफेसर कालोनी, कमल विहार क्षेत्र सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक रायपुर सहित कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031